फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेड़ तोड़ने पर वृद्ध किसान के सिर पर डंडा मारकर हत्या

विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करते एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ।  - फोटो : घटना स्थल पर जांच करते एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ।
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। ग्राम नगला सबसुख में शुक्रवार सुबह पैर से मेड़ तोड़ने पर 70 वर्षीय वृद्ध किसान के सिर पर पड़ोसी किसान ने डंडा मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ भरथना, थाना व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र कर परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

नगला खांडेराव निवासी बालभ्यासी दोहरे (70) को गांव से करीब डेढ़ किमी नगला सबसुख गांव के पास जमीन मिली थी। सबसुख नगला निवासी किसान पुष्पेंद्र ने उसके खेत में कुछ अपना खेत बताकर मेड़ डाल दी थी। बालभ्यासी के छोटे पुत्र शिववीर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पिता खेत गए थे जबकि वह मनरेगा में मजदूरी करने काम पर चला गया था। बालभ्यासी ने खेत में मेड़ पड़ी देखकर उसे पैरों से तोड़ना शुरू कर दिया।
आरोप है इस दौरान पुष्पेंद्र वहां पहुंच गया और उसने मेड़ तोड़ने का विरोध किया। कहासुनी बढ़ने पर पुष्पेंद्र ने धक्का मुक्की करते हुए बालभ्यासी के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। करीब 11 बजे खेत किनारे रास्ते से निकलते नगला खांडेराव निवासी एक युवक ने बालभ्यासी को बीच खेत में पड़े देख परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत ही भागकर खेत पर पहुंचे। परिजनों को बालभ्यासी खेत पर मृत पड़े मिले। इस पर परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र और सीओ भरथना अतुल प्रधान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र शिववीर की तहरीर पर आरोपी किसान पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी किसान को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
-
दो दिन पहले ही डाली गई थी मेड़
मृतक का खेत पटिया गांव से खितौरा जाने वाले मार्ग किनारे है। करीब 38 डिस्मिल का खेत बताया जाता है। आरोपी किसान का करीब 13 डिस्मिल खेत उसके बगल में है। आरोपी किसान का 13 डिस्मिल खेत कुछ दिन पहले उसके पड़ोस के दूसरे किसान की खेत नापजोख में चला गया। इससे उसने बालभ्यासी के खेत में एक साइड को अपना खेत बताकर दो दिन पहले मेड़ डाल ली थी। अपने खेत में कब्जा देख बालभ्यासी का पारा चढ़ गया और मेड़ को तोड़ने लगा। इसकी भनक लगते ही आरोपी पहुंचा और डंडों से हमला बोल दिया। घटना के बाद मृतक का डंडा व चश्मा खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें