कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का भी लोग उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर पुलिस ने 68 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। सभी को हिदायत देने के बाद निजी मुचालके पर छोड़ दिया गया।
उल्लंघन करने पर 417 वाहनों का चालान और 31 वाहनों को सीज कर दिया गया। 80400 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया। एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर लॉक डाउन का जिले भर की पुलिस ने सख्ती से अनुपालन कराया। 64 जगहों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग की।