फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की आहट लेकर आया चक्रवाती तूफान

विज्ञापन
देर शाम आई तेज आंधी व बूंदाबांदी के बाद घंटाघर चौराहे पर छाए काले बादल। फोटो धीरेंद्र जायसवाल
विज्ञापन
उड़ीसा के तटीय क्षेत्रों से सोमवार को उठे अम्फान चक्रवाती तूफान की वजह से कानपुर और इसके आसपास काले बादल छा गए। करीब 40 किमी की रफ्तार से चली हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, महानगर और इसके आसपास के जनपदों में 3 दिनों तक इसका असर रहने की संभावना है। इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से पांच दिन पहले आ सकता है। मानसून की आहट फिलहाल अंडमान निकोबार में सुनाई दे गई है। मानसून एक जून तक केरल पहुंच सकता है। पहले यह 5 जून तक केरल पहुंचता था। मौसम विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, अम्फान चक्रवात से जो परिस्थितियां पैदा हुई हैं उसके अनुसार उत्तरी भारत में भी मानसून समय से पहले आने की उम्मीद है। सोमवार को आए तूफान का यह दूसरा दौर था।



तीन दिन पहले यह बंगाल की खाड़ी से उठकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में भी तेज हवा के साथ मौसम में बदलाव लाया था। अचानक हुए मौसम में इस परिवर्तन से पिछले कई दिनों से हो रही चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली है। अधिकतम तापमान तीन डिग्री घटकर 38 पर आ गया और न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार इस तरह का मौसम 20 मई तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें