बिल्हौर। औरैया में मार्ग दुर्घटना के बाद भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से बड़ी संख्या में श्रमिक जान जोखिम में डालकर ट्रकों, डंपरों, कंटेनरों ट्रकों से घरों को लौट रहे हैं। आम दिनों अपेक्षा एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन सीमित है, लेकिन दिल्ली, नोएडा से आने वालों भारी वाहनों में श्रमिकों की संख्या अधिक है। लोग लोडेड ट्रकों के ऊपर गृहस्थी का सामान लादकर सफर तय कर रहे हैं। यहीं हाल जीटी रोड का है, यहां जनपदीय सीमाओं पुलिस चेकिंग के कारण श्रमिक वाहनों के अंदर ही यात्रा कर रहे हैं। सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से बड़ी संख्या में सरकार द्वारा उपलब्ध श्रमिक स्पेशल रोडवेज बसों के साथ ही भार वाहनों से आते-जाते दिखे। कई ट्रक चालकों ने श्रमिकों से मनमाना किराया भी वसूला। जीटी रोड के मुकाबले एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों की संख्या अधिक रही।