फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ का ईमेल हैक कर दो कर्मचारी बर्खास्त किए, जांच में जुटी साइबर सेल

Thu, 29 Aug 2019 05:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के फजलगंज में जालसाजों ने एक कंपनी के सीईओ की ई-मेल आईडी हैक कर प्रबंधक (कार्मिक) को मेल भेजकर दो कर्मचारियों को निकालने का आदेश दिया। कंपनी के विधि अधिकारी की तहरीर पर फजलगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। साइबर सेल भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


फजलगंज स्थित द इंडिया थर्मिट कार्पोरेशन कंपनी रेल पटरियों की वेल्डिंग का काम करती है। कंपनी के विधि अधिकारी एसएल मोहन के मुताबिक 10 जुलाई को कंपनी के प्रबंधक कार्मिक को सीईओ विदित नागोरी के ईमेल एकाउंट से ई-मेल भेजा गया।

इसमें कंपनी के दो कर्मचारी सजल कुमार और विवेक गुप्ता को बर्खास्त करने के आदेश दिए गए। जानकारी होने पर जब जांच की गई तो पता चला कि विदित नागोरी उस वक्त दिल्ली में थे। उन्होंने ऐसे किसी भी मेल भेजने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन


तब पता चला कि ई-मेल हैक हो गया है। एसएसपी अनंत देव के आदेश पर फजलगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने बताया कि जांच जारी है। साइबर सेल ने कुछ जानकारी जुटाई है, उस आधार पर हैकर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें