फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल एक्साइज ने पकड़ी फर्जी पान मसाला फैक्ट्री 

Fri, 21 Oct 2016 12:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सेंट्रल एक्साइज की टीम ने गुरुवार को किदवई नगर में पान मसाला बनाने वाली फर्जी फैक्ट्री पकड़ी है। यहां पर श्री मावा व श्री शुद्ध मावा के नाम से दो तरह का गुटखा बनता पकड़ा गया। अधिकारियों ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। यहां से करोड़ों रुपये कीमत की दो मशीनें जब्त कर ली हैं। लाखों रुपये कीमत का बना माल भी कब्जे में ले लिया है। मौके पर मिले माल के आधार पर करीब पांच करोड़ रुपये कर चोरी का मामला सामने आया है।  
विज्ञापन


डायरेक्टर जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज की लखनऊ और कानपुर की टीमों ने किदवई नगर के ओ ब्लॉक में एक मकान पर छापा मारा। यहां पर राहुल गुप्ता नाम का शख्स बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से गुटखा का उत्पादन कर रहा था। यहां श्री मावा व श्री शुद्ध मावा के नाम से दो ब्रांड के पाउच मिले। अधिकारियों को देखकर कर्मचारी फैक्ट्री छोड़कर भाग गए। मशीनों और मौके पर बने माल को जब्त कर फैक्ट्री सील कर दी गई है।

मशीनों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि उत्पादन शुल्क बचाने के लिए कागजों पर इसकी कीमत कम दिखाई जाती है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मौके पर मिले माल के आधार पर करीब पांच करोड़ रुपये टैक्स चोरी का मामला बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें