फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन जगहों से होकर निकलेगा अखिलेश का रथ

Fri, 21 Oct 2016 12:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सपा की रजत जयंती के ठीक दो दिन पहले तीन नवंबर को शुरू होने वाली मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी विकास रथ यात्रा कानपुर मंडल के कई जनपदों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा में रथ पर अकेले मुख्यमंत्री चलेंगे, उसके पीछे युवा सपाइयों के वाहनों का लंबा काफिला भी चलेगा। रथयात्रा को कब तक चलाना है, और क्या स्लोगन होगा, किस तरह से आगे की प्लानिंग करनी है, इसकी रणनीति लखनऊ स्थिति जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में पिछले कई दिनों से चल रही है।
विज्ञापन

  अखिलेश यादव की समाजवादी विकास रथ यात्रा कितने दिनों की है यह अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इतना तय हो गया है कि इस यात्रा को चरणबद्घ तरीके से चुनाव तक चलाया जाएगा। यात्रा रूट भी अधिकारिक रूप से घोषित नहीं है लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार किन जिलों से रथ गुजरेगा यह तय कर दिया गया है। इस बीच सभी युवा नेताओं को सीएम की तरफ से 21 को फिर लखनऊ बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि रथ यात्रा को पूरे प्रदेश में कब और कैसे निकालना है, इस पर चर्चा की जाएगी। इसी दिन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी सपा जिलाध्यक्षों को रजत जयंती कार्यक्रम की तैयारी के लिए लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन


इन जनपदों से होकर गुजरेगी सीएम की समाजवादी यात्रा
लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर (बिल्हौर), देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद होते हुए आगे जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें