भाजपा सरकार की दूसरी पारी में जनपद से पहली बार तीन विधायकों को मंत्री पद मिलने पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं व लोगों में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट से विधायक प्रतिभा शुक्ला, भोगनीपुर सीट से विधायक राकेश सचान व सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जैसे ही मंत्री पद की शपथ लेनी शुरू की, जिले में जश्न का माहौल शुरू हो गया।
अकबरपुर कस्बे में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपू मिश्रा, सोनू दिवाकर, पंकज शुक्ला, रामू कुशवाहा, आलोक, भरत, राजकुमार, श्याम, हिमांशु, अंजनी, अनमोल आदि ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। वहीं डेरापुर में सिकंदरा विधानसभा से निर्वाचित विधायक अजीत पाल सिंह के दोबारा राज्यमंत्री बनाए जाने पर युवाओं ने मिठाई बांट कर खुशी जताई।
इस दौरान सुखदेव शर्मा, प्रदीप सचान, लकी दीक्षित, यासीन खां, रणधीर सिंह, सिंकू यादव, गुड्डू खां, जीतू गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, जुम्मन आदि मौजूद रहे। इसी तरह संदलपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार के आवास पर मुंगीसापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप कटियार, साधन सहकारी अध्यक्ष विनोद कटियार, प्रधान सहावापुर नीलेंद्र कटियार, अनवार मंसूरी आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।