फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जीत पर 'आप' में जश्न

Wed, 11 Feb 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की भारी जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय के सामने जश्न मनाया। मंगलवार को शहर में कई जगह वाहन जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन


पार्टी नेता डॉ. अमित का कहना है कि अब सभी बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे। जश्न मनाने वालों में अशोक कुमार, एंजल चौधरी, शेख इमामुद्दीन, डा. अमरीश, अखिलेश, सुविंदर, ओमप्रकाश, राजेंद्र, रमाशंकर, रामकुमार मो. सलीम के अलावा जुलूस में शरद यादव, सोमपाल, विवेक पांडे, धर्मेंद्र, जावेद, छोटेलाल, सुरेश यादव शामिल रहे।

आप के आफताब जमाल, शाजिद, आसिफ, नसीम, औसाब, रियाज ने कहा कि केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली जाएंगे।

राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य ओमेंद्र भारत ने बताया कि प्रियंका, सिराज, भुवन, करीम, धर्मेश, महेंद्र, वेद प्रकाश ने जमकर प्रचार प्रसार किया। इसके अलावा संत नगर चौराहे पर अकाली जत्थे ने भी लोगों में मिठाई बांटी।
विज्ञापन


जिसमें तनवीर सिंह, सोनू रेखी, अमृतपाल सिंह, बच्ची सरदार, सोनू, हीरा भाटिया, तरन सिंह, सतनाम सिंह और शंटी भाटिया के अलावा संगीत सिनेमा के पास रजत मिश्रा, डा. अशोक शुक्ल मौजूद रहे।

इसी तरह पूज्य श्री झूूलेलाल सोसाइटी की तरफ से प्रकाश पंजवानी ने इस जीत को ईमानदार की जीत बताया। उधर,  आप की जीत पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से जुड़े केंद्रीय और आर्डनेंस फैक्ट्री कर्मचारियों ने खुशी जताई है। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय, महासचिव केके तिवारी, नगर अध्यक्ष डॉ. शारदा पांडेय, पीके श्रीवास्तव, आरआर सिन्हा, योगेंद्र  निगम, नवाब सिंह यादव, तुकाराम गुरंग, मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के संयोजक शाकिर अली उस्मानी, सोमनाथ भरत, अरविंद कटियार ने जीत पर खुशी मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें