फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ दफ्तर पर बवाल, तोड़फोड़

Tue, 03 May 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बात बढ़ने पर युवक ने जूता लिया तो लोगों ने उसे समझाया बुझाया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। समाजवादी पेंशन का फॉर्म जमा करने पहुंची महिलाओं के ऊपर आल इंडिया हैंडिकैप्ड (विकलांग) एसोसिएशन के सदस्य की अभद्र टिप्पणी ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आफिस में सोमवार दोपहर तोड़फोड़ करा दी। अभद्र टिप्पणी से नाराज एक युवक ने एसोसिएशन के सदस्य को मारने के लिए जूते निकाल लिए। महिलाओं ने भी उसे घेर लिया। मामला बढ़ता देख किसी तरह महिलाओं को बाहर किया गया और जूता निकालने वाले युवक को सीडीओ के पीए सैय्यद कलीम हैदर रिजवी ने हिरासत में ले लिया। युवक को छुड़ाने के लिए महिलाओं ने हंगामा कर दिया। पीए के दरवाजे को बंद कर नेम प्लेट तोड़ डाली। खिड़कियों के शीशे भी तोड़े गए। 35 मिनट बाद पहुंचे काकादेव इंस्पेक्टर ने किसी तरह महिलाओं को शांत किया और सभी के पेंशन फॉर्म जमा कराए।
विज्ञापन

नगर निगम के जोन कार्यालयों में समाजवादी पेंशन का फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 25 अप्रैल थी। जोन कार्यालयों से समाज कल्याण आफिस में फॉर्म भेजने की आखिरी तिथि 30 अप्रैल थी। कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि समाज कल्याण आफिस में सोमवार को भी फॉर्म जमा होंगे। इसके बाद 200 से ज्यादा महिलाएं और पुरुष फॉर्म जमा करने सीडीओ आफिस पहुंच गए। समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्रा हाईकोर्ट गए थे। उनके न मिलने पर सभी सीडीओ के पीए के पास पहुंच गए। पीए ने समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के बाबू को फॉर्म जमा करने को कहा। बाबू सभी को लेकर कार्यालय गया लेकिन वहां से गायब हो गया।
 इसके बाद सभी वापस सीडीओ के पीए के पास पहुंच गए। यहां पीए कार्यालय में मौजूद हैंडिकैप्ड एसोसिएशन के अरुण त्रिपाठी ने महिला से अभद्रता कर दी। इससे गुस्साई महिलाओं ने हंगामा कर दिया। इसी बीच आशीष त्रिपाठी पर एक युवक  ने जूता फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं। पुलिस उसे थाने ले गई और फॉर्म जमा कराया।
विज्ञापन

महिलाओं का हंगामा
किदवई नगर स्थित नगर निगम जोन तीन दफ्तर पर भी महिलाओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी महिलाओं की नोकझोंक हुई। सयुस अध्यक्ष बंटी यादव के महिलाओं काे समझा बुझाकर शांत कराया। किदवई नगर और बाबूपुरवा क्षेत्र की महिलाएं पेंशन फार्म जमा करने से मना करने पर भड़क गईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें