फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सैंथा में सीडीओ को बजबजाती मिली गंदगी, प्रधान को कारण बताओ नोटिस

Thu, 03 Jul 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ने सैथा गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। नालियों में गंदगी बजबजाती मिलने पर मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत से नाराजगी जताई। वहीं प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन बुधवार को परियोजना निदेशक डीआरडीए वीरेंद्र सिंह के साथ सरवनखेड़ा ब्लॉक के सैंथा गांव पहुंचीं। उन्होंने एक जुलाई से शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई व्यवस्था को परखा। कई जगह गंदगी मिलने पर प्रधान मो. कासिम से कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही गांव के लोगों से सफाई के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नालियां बजबजाती मिलीं। कई जगह कचरे के ढेर जमा मिले। इस पर उन्होंने एडीओ पंचायत वीरेंद्र पाल ने रोस्टर लगाकर तीन दिन में सफाई कराने के निर्देश दिए।
वहीं, गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव के संबंध में जानकारी ली। इस पर मौजूद सचिव सीमा पाल ने बताया की फागिंग मशीन नहीं है। इस कारण से गांव में फागिंग नहीं कराई जा सकी है। सीडीओ ने दवा छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण रवि सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से समस्या बताते हुए कहा की उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 21 जनवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन आज तक उसे प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सचिव को प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। वहीं पंचायत भवन के निरीक्षण में सीडीओ को ताला लटकता मिला। इस पर सचिव ने उन्हें बताया की पंचायत सहायक काम नहीं कर रहा है। जिस पर सीडीओ ने उसे नोटिस जारी कर हटाने के साथ नई नियुक्ति करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माइक्रो प्लान तैयार कर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, एंटीलार्वा का छिड़काव, झाड़ी कटाई, जल निकासी, शौचालय सफाई आदि पर कार्य किया जा रहा है। सैंथा में गंदगी मिलने पर प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें