कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई ने 4 मई से शुरू होने वाली 10वीं की परीक्षाओं को निरस्त और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा निरस्त होने से छात्र निराश हैं। मेधावी छात्रों का कहना है कि पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से 14 जून और 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से 7 जून तक होनी थीं। कानपुर में 10वीं में 9800 परीक्षार्थी और 12वीं में 9200 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा निरस्त और स्थगित होने की खबर सुनते ही अभिभावकों और छात्रों में खलबली मच गई।
सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह का कहना है कि उनके पास लगातार अभिभावकों और छात्रों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की गई है जबकि दसवीं की बोर्ड परीक्षा तो नहीं होगी लेकिन छात्रों के लिए एक ऑब्जेक्टिव परीक्षा करवाई जाएगी, जिसके आधार पर ही उन्हें अंक दिए जाएंगे। ऑब्जेक्टिव परीक्षा का प्रारूप क्या होगा इसके लिए अभी तक बोर्ड से कोई निर्देश नहीं आया है।