फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कुलदीप सेंगर के गांव पहुंची सीबीआई, तीन घंटे तक की जांच, कब्जे में लिया एक मोबाइल

Fri, 28 Dec 2018 11:43 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गांव में खड़ी सीबीआई की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नावः भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में शुक्रवार को सीबीआई की टीम कई महीने बाद फिर विधायक के गांव पहुंची। छह सदस्यीय टीम ने माखी थाने में से हाल में दर्ज हुई एफआईआर देखी। इसके बाद किशोरी और विधायक के घर भी गई। टीम ने किशोरी के पिता की हत्या व अन्य घटना के गवाहों से भी बात की। एक व्यक्ति को थाने बुलाकर पूछताछ की और उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीबीआई की टीम मांखी थाने पहुंची। लगभग एक घंटे तक थाने में रुकने के बाद टीम किशोरी के घर गई। हालचाल लेने के बाद विधायक के घर भी गई। इस दौरान मुकदमे के गवाहों से भी सीबीआई के अधिकारियों ने बातचीत की।
विज्ञापन

सीबीआई टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के अधिकारियों ने विधायक के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सहआरोपी के परिजनों व गवाहों से भी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को थाने बुलाकर पूछताछ की।

इसके बाद उसका मोबाइल अपने कब्जे में लिया। 22 दिसंबर को न्यायालय के आदेश पर किशोरी, उसकी मां व चाचा पर दर्ज कराए गए किशोरी के उम्र संबंधी प्रमाणपत्र प्रकरण की दर्ज एफआईआर का अवलोकन भी किया। गांव में करीब तीन घंटे रुकने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें