ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन (बीआईसी) के बंगलों की बिक्री में बरती गई अनियमितता की जांच कर रही सीबीआई ने 14 घंटे तक वीआईपी रोड स्थित बीआईसी मुख्यालय में रहकर छानबीन की। मंगलवार सुबह 7:30 बजे मुख्यालय आई टीम रात 9:30 बजे गई। टीम यहां से 65 से 70 फाइलें अपने साथ ले गई है।
इनमें बंगलों की बिक्री के अलावा तमाम विधिक मामलों की भी फाइलें हैं। वहीं बीआईसी के कई अफसर बुधवार सुबह ही उप्र शासन के साथ बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम ने मंगलवार रात को मुख्यालय स्थित विधिक, प्रबंध, संपत्ति समेत अन्य सेक्शनों में जाकर छानबीन की।