फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने बीआईसी मुख्यालय में सुबह से रात तक खंगाले दस्तावेज, आठ सदस्यीय टीम ने जब्त किए तमाम कागजात

Wed, 10 Jul 2019 12:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीबीआई ने कानपुर में की छानबीन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
कानपुर में ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन (बीआईसी) के बंगलों की बिक्री में बरती गई अनियमितता की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने मंगलवार को दूसरी बार बीआईसी मुख्यालय आकर छानबीन की। इस दौरान बंगलों की बिक्री, नीतियों से जुड़ी फाइलों को खंगाला गया।
विज्ञापन


इससे पहले मार्च में सीबीआई की टीम शहर आई थी। टीम देर रात तक छानबीन करती रही। टीम ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के अफसरों की आठ सदस्यीय टीम सुबह 7:30 बजे वीआईपी रोड स्थित मुख्यालय पहुंच गई थी।

इसके बाद से टीम ने बीआईसी के सभी अफसरों-कर्मचारियों के फोन स्विच ऑफ करा दिए। कु छ अफसरों को ही छानबीन के दौरान अफसरों ने साथ रखा था। बताया गया कि टीम ने सिर्फ दस्तावेज ही खंगाले है। अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ नहीं की है। रात आठ बजे तक सीबीआई के अफसर मुख्यालय में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें