फतेहपुर में सपा शासन काल में मानकों को ताक पर रखकर मौरंग खदान पट्टों के आवंटन मामले में चौथे दिन सीबीआई लखनऊ रवाना हो गई। हालांकि जांच एजेंसी ने गुरुवार को किसी से कोई पूछताछ नहीं की। अब वह लखनऊ कार्यालय में पट्टे आवंटन में शामिल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का बंद लिफाफा देगी।
सूत्रों की मानें तो रायबरेली खनन अधिकारी पर शिकंजा कुछ कस सकता है। सीबीआई की रिपोर्ट पर डीएम अभय के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं, ऐसे में उन्हीं के समय खनन अधिकारी रहे सुरेंद्र सिंह पर तलवार लटकी हुई है। दिल्ली सीबीआई के विवेचक सुनील कुमार सिंह टीम के साथ सोमवार को जांच करने आए थे।