फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड: BJP विधायक के करीबियाें पर CBI की नजर, कसेगा शिकंजा

Sun, 29 Apr 2018 11:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म प्रकरण में किशोरी के पिता व चाचा पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले विधायक के नजदीकियों पर भी सीबीआई शिकंजा कसने की तैयारी में है। सीबीआई की टीम सिविल लाइंस सहित शहर के अन्य स्थानों पर छानबीन करने में जुट गयी है। 

विज्ञापन

 

कुलदीप सिंह सेंगर
हाल के दिनों में दर्ज कराए गए चार मुकदमों में तीन मामलों में घटना का दिन एक ही है। मुकदमा दर्ज कराने वाले विधायक के खास लोगों में शुमार होते हैं। जिन पर मुकदमे दर्ज हुए वह किशोरी के पिता (अब मृतक) और चाचा हैं। सीबीआई इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। इनमें अरुण सिंह, विनोद मिश्रा, राजकुमार ने माखी थाने में ही आईटी एक्ट, मारपीट-धमकी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
 
विज्ञापन

कुलदीप सिंह सेंगर
मृतक की पत्नी (किशोरी की मां) ने इन सभी पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसी के चलते न्यायालय से किशोरी के पिता व चाचा पर दर्ज मुकदमों से संबंधित अभिलेख भी खंगाले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें