फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 11:12 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर

सार

खागा कोतवाली और हथगाम पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार भोर गोकशी के मामले में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
फतेहपुर में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव गांव में 22 अगस्त की रात गोकशी की घटना हुई थी। पुलिस के अनुसार, तीन गोवंश को काटे जाने की सूचना के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार भोर ससुर खदेरी नदी के बरकतपुर जंगल के पास पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शहजादे पुत्र दरगाही निवासी अमांव के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल शहजादे को जिला अस्पताल भेज दिया। मौके से भाग रहे सीबू उर्फ शहबाज और आलम पुत्र शहजादे निवासी अमांव को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चाकू, दो कुल्हाड़ी, एक चापड़, दो साल वाला पत्थर, गोवंश बांधने के लिए एक रस्सी और एक सीकड़ के अलावा 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों और अन्य जनपदों में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी रवि सिंह ने बताया कि 22 अगस्त की रात अमांव गांव में हुई गोकशी की घटना के संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें