कन्नौज जिले के चांदापुर गांव, हसेरन के भदौरियनपुरवा, गुगरापुर के स्कूलों में ग्रामीणों ने आवारा जानवरों को बंद कर दिया। जानवरों की संख्या 300 के ऊपर थी। चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र के भदेदूं गांव के किसानों ने अन्ना मवेशियों से फल को बचाने के लिए सैकड़ों मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। ग्रामीणोें का कहना है कि सरकार आवारा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। हर दिन आवारा जानवरों की संख्या बढ़ती जा रही है। यही हालात रहे तो जानवर घरों में घुस जाएंगे।