फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा काम बोलता है और भाजपा का धोखाः अखिलेश यादव 

Fri, 11 Jan 2019 03:05 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कन्नौज में कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
कन्नौज में चौपाल के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा काम उत्तर प्रदेश में आज भी बोल रहा है। जबकि भाजपा का धोखा अब सबको पता चल रहा है। बसपा के साथ गठबंधन पर उठ रहे सवालों के बीच अखिलेश यादव ने कहा कि क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर ही भाजपा इतनी मजबूत हुई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
अब हम भी गठबंधन कर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं। चौपाल में सीबीआई पूछताछ पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सीबीआई को जो कुछ भी पूछना है वह चुनाव के बाद पूछें। इस दौरान नया नारा देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा काम बोलता है भाजपा का धोखा बोलता है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
कन्नौज में अखिलेश की चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं जिसमें गठबंधन पर ऐलान होगा। कार्यक्रम के दौरान गठबंधन के सवाल पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा और बसपा जब पहले साथ आई तो यूपी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने-अपने क्षेत्र में उप चुनाव हार गए। अब यही ताकत लोकसभा चुनावों में भी परचम फहराएगी। 
 

4 of 5
डेमो
अखिलेश ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार के खिलाफ हमारा एक ही नारा होगा। हमारा तो काम बोलता है, लेकिन भाजपा का धोखा बोलता है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां पर अब ट्विटर के जरिए गांववालों को डिजिटल दुनिया की जरूरत के बारे में बताया। इसकी शुरुआत कन्नौज जिले के फकीरपुर गांव से की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
जिसमें उनके साथ ट्विटर इंडिया के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट कॉलिन क्रॉवेल भी थे। उन्होंने कहा कि कल लखनऊ में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। हमारे साथ आने पर भाजपा के साथ कॉन्ग्रेस के अंदर भी काफी भय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें