फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस में फंसा गोवंश, एक घंटे लेट हुई ट्रेन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कन्नौज जिले में रेलवे स्टेशन के पास कालिंदी से गोवंश टकरा कर इंजन में फंस गया। इससे करीब एक घंटे तक ट्रेन आउटर पर खड़ी रही। गोवंश निकालने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही कालिंदी ट्रेन से रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले गोवंश टकरा गया। गोवंश ट्रेन के इंजन में फंस गया। इससे ट्रेन मंडी समिति के सामने आउटर पर खड़ी हो गई। रेलवे स्टेशन से पहुंचे कर्मचारियों ने गोवंश के शव को बाहर निकाला। इसके बाद करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें