फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की समस्याएं सरकार को बताएगा कैट, प्रदेश भर के व्यापारियों से मांगे गए सुझाव

Sun, 02 Jun 2019 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) में आ रही समस्याओं की जानकारी सरकार को कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) देगा। इसके लिए व्यापारियों से जीएसटी रिटर्न आदि भरने या अन्य आने वाली समस्याओं पर सुझाव मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


कानपुर में कैट के प्रदेश निदेशक पंकज अरोड़ा ने बताया कि जुलाई में आम बजट आएगा। जीएसटी में सुधार की जरूरत को देखते हुए सरकार को कैट की ओर से सुझाव और परेशानियों के बाबत पत्र भेजा जाएगा। इस संबंध में प्रदेश भर के व्यापारियों से समस्याओं पर जानकारी मांगी गई है। कई जगहों से 2017-18 के वार्षिक विवरणी जीएसटीआर-9 को भरने में आने वाली समस्या, व्यापार स्थल का परिवर्तन करने के बाद इसे अपडेट करने में आने वाली समस्या के बारे में बताया गया है।

 

कई व्यापारियों ने बताया कि उनकी वार्षिक बिक्री 1.5 करोड़ से ज्यादा होने के कारण वे पूर्व में सर्विस टैक्स विभाग में पंजीकृत थे। अब स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी विभाग नोटिस भेज रहा है। कई मामलों में रिटर्न दाखिल करने के बाद भी व्यक्तिगत तौर पर व्यापारियों को बुलाया जा रहा है। इसके अलावा व्यापारियों ने जीएसटी में कर की दर कम करने के सुझाव भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें