फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के साथ धोखा! स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा के बाद भी इस वजह से भटक रहे लोग

Sun, 02 Jun 2019 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ से पुणे के लिए रेलवे ने तीन और चार जून को स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है लेकिन इस ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं हो रहे हैं। इस ट्रेन का कॉमर्शियल चार्ट ही अभी तक रेलवे और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है। शुक्रवार को इस स्पेशल ट्रेन के एलान के बाद शनिवार को कानपुर यात्री रिजर्वेशन कराने आरक्षण केंद्र के काउंटर और ट्रैवल एजेंटों के पास पहुंचे लेकिन रिजर्वेशन नहीं हो सके।

विज्ञापन


कानपुर के शशिकांत अग्रहरि ने बताया कि ट्रेन का नंबर लिखकर पुणे के लिए रिजर्वेशन कराना चाहा तो आरक्षण पर्यवेक्षक ने इस तरह की कोई ट्रेन होने से ही मना कर दिया। जबकि रेलवे ने इसकी घोषणा की है कि  तीन जून को ट्रेन (01445) पुणे से चलेगी और (01446) चार जून को लखनऊ से चलेगी।

इस ट्रेन का नंबर ही वेबसाइट पर अपलोड नहीं है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन की घोषणा हो चुकी है। इस मामले में कॉमर्शियल विभाग से बात कर ट्रेन को वेबसाइट पर अपलोड कराने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें