लोकसभा चुनाव 2019 से पहले काले धन के प्रवाह पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग ने सभी विभागों को आदेश दिए हैं। कन्नौज के तिर्वा में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने युवक के पास से दो लाख 14 हजार रुपये बरामद किए हैं।
साक्ष्य न दे पाने पर टीम ने रुपये पुलिस के हवाले कर दिए। आचार संहिता का पालन करवाने के लिए जिला प्रशासन ने टीमें बनाकर वाहन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को इंदरगढ़ तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौड़ को देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।