चकेरी में भाजपा नेता ने कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत उनके समर्थकों पर फेसबुक पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। सफीपुर प्रथम निवासी अंशु गुप्ता बीजेपी से युवा मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष हैं। अंशु के मुताबिक बीती 17 अक्टूबर को फेसबुक पर सतीश महाना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ता तरुण पटवा, अंकित कनौजिया, रवि पटवा, निखिल गुप्ता समेत अन्य अज्ञात लोगों ने वीडियो पोस्ट कर उनकी छवि धूमिल की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के गुर्गे द्वारा एक फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। वहीं, संदीप शुक्ला का कहना है कि मामला दर्ज करने वाला खुद गांजा तस्कर है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर चकेरी थाने में यह सातवां मामला दर्ज हुआ है। कांग्रेसी महाराजपुर विधानसभा का मुद्दा उठा रहे है। इसी खुन्नस में मामले दर्ज कराए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि बीते दिनों कांग्रेसी कार्यकर्ता रवि पटवा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरकर पीटा था। पुलिस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मामला दर्ज नहीं कर रही। रवि को चकेरी और जाजमऊ थाने की पुलिस टरका रही है।