फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 11 लोगों पर डकैती व बलवा का मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Apr 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के गांव छह माह पहले दुकान के बाहर पिलर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व तोड़फोड़ हो गई थी। मामले में पीड़ित ग्राम प्रधान ने कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ डकैती व बलबा की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सट्टी के ग्राम प्रधान इरफान अहमद ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गांव में लगभग 70 सालों से साप्ताहिक बाजार लगता है। इसमें 20 साल पहले तत्कालीन प्रधान मुबीन अख्तर ने पंचायत निधि से बाजार की जमीन पर चबूतरे बनवाकर टिन शेड लगवाया था। सितंबर 2023 में बाजार के चबूतरे पर गांव के अरशद अवैध रूप से पिलर बनाने लगा। विरोध करने पर ओसामा, अयाजुल, जमालुद्दीन, अरशद, सय्यद, मोहम्मद मियां, मिस्वाहुल, जियाउल, कैफ व दो अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नियत से उसे दौड़ा लिया। इसपर वह दौड़ कर अपनी दुकान में घुस गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दुकान में तोड़ फोड़ कर गुल्लक में रखे 12 हजार रुपये लूट लिये। घटना के वीडियो क्लिप और तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसपर मजबूरन उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। थानाध्यक्ष शिवशंकर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें