फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक ने मफलर का फंदा लगा दी जान

Mon, 15 Apr 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। कस्बा के वार्ड नंबर नौ अच्युतानंद शास्त्री नगर निवासी युवक का शव कमरे के अंदर मफलर के फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अच्युतानंद शास्त्री नगर निवासी अमित ने बताया कि शनिवार रात को घर के सभी लोग खाना खा रहे थे। वही छोटा भाई अंशू (26) अपने कमरे में था। आवाज देने पर उसने कोई उत्तर नहीं दिया। वह कमरा अंदर से बंद किए था। जंगले से देखा तो पंखे के कुंडे से मफलर के फंदे से भाई लटका था। शोर मचाने पर सभी लोग एकत्रित हो गए। दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी रीना देवी मायके में है। मां राधा देवी व परिवार के अन्य लोग बिलखते रहे। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें