Kanpur News: सूत्रों के अनुसार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए आचार संहिता के दौरान साक्षात्कार करा दिए गए। फिर बाद में अलग-अलग तारीखों में भर्ती भी करा दी। चुनाव आयोग या स्थानीय जिला निर्वाचन अधिकारी से भी स्वीकृति नहीं ली गई थी।
कानपुर के एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर में आचार संहिता के दौरान टीचिंग सहायक और संविदा कर्मचारियों की नियुक्तियां कराने का मामला चुनाव आयोग पहुंच गया है। चुनाव आयोग के साथ ही एमएसएमई सचिव से शिकायत की गई है। आचार संहिता के दौरान हुए साक्षात्कार और नियुक्ति से जुड़े साक्ष्य भी भेजे गए हैं। वहीं साक्षात्कार में शामिल एक टीचिंग स्टाफ ने नौकरी छोड़ दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए आचार संहिता के दौरान साक्षात्कार करा दिए गए। फिर बाद में अलग-अलग तारीखों में भर्ती भी करा दी। चुनाव आयोग या स्थानीय जिला निर्वाचन अधिकारी से भी स्वीकृति नहीं ली गई थी। वहीं चुनाव आयोग और एमएसएम सचिव को भेजी गई ई-मेल में कहा गया है कि सेंटर में चुनाव आचार संहिता के दौरान टीचिंग सहायक और अन्य विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार लिए गए।
30 मार्च को ऑनलाइन हुए थे साक्षात्कार
साक्षात्कार में सेंट्रल टूल रूम लुधियाना के दो अफसर और कानपुर सेंटर के अधिकारी शामिल हुए। आंतरिक स्टॉफ का थर्ड पार्टी मैनपॉवर सप्लाई एजेंसी के जरिये साक्षात्कार कराया गया। साक्षात्कार 30 मार्च को ऑनलाइन हुए थे। टीचिंग सहायक पद के लिए पांच अभ्यर्थियों की नियुक्ति एक मई को कराई गई। स्टोर सहायक की नियुक्ति 14 मई से कराई गई।