फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी के चीफ कुक के लापता होने का मामला, हादसा या साजिश, विदेश मंत्रालय कर रहा जांच

Sun, 07 Feb 2021 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मनीष पाल की फाइल फोटो, उनके माता-पिता व पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समुद्री जहाज से लापता हुए मर्चेंट नेवी के चीफ कुक मनीष पाल का अब तक कुछ भी पता नहीं लग सका है। मुंबई की शिप कंपनी (जिस पर मनीष गए हैं) की ओर से परिजनों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन


उधर शहर पुलिस की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए विदेश मंत्रालय ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। शिप कंपनी से जवाब तलब किया है। विदेश मंत्रालय की जांच साजिश और हादसे के ईर्दगिर्द चल रही है। कुछ दिनों बाद स्थिति साफ होने की संभावना है। 

ग्वालटोली निवासी मनीष पाल 29 जनवरी को शिप से अचानक लापता हो गए थे। शहर पुलिस ने विदेश मंत्रालय, शासन समेत अन्य अफसरों को जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने मुंबई की शिप कंपनी से जानकारी मांगी है। अफसरों को अंदेशा है कि शिप कंपनी कुछ छिपा रही है। 
विज्ञापन


कंपनी ने परिजनों से बातचीत बंद की 
मनीष के मामा सुनील पाल ने बताया कि अब कंपनी ने इस बारे में बातचीत ही बंद कर दी है। कॉल भी नहीं उठा रहे हैं। अगर कॉल कोई रिसीव करता भी है तो सही जवाब नहीं दे रहा है। परिजन मुंबई जाकर कंपनी के अफसरों से मिलने की बात कह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि दो दिन के भीतर अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई और मनीष के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिलती है तो वो धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें