फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर से यौन शोषण का मामला: IIT प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप, कहा- शिकायत के बाद भी नहीं की कार्रवाई

Sat, 01 Feb 2025 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
यौन शोषण की शिकार आईआईटी की साइबर सिक्योरिटी की प्रोजेक्ट इंजीनियर ने आईआईटी प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शिकायत के बाद भी आईआईटी प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। न ही एफआईआर दर्ज कराने के लिए ट्रांसलेटर मुहैया कराया। मामला संज्ञान में आने के बाद विवेचक जल्द ही पूरे मामले को लेकर साइबर सिक्योरिटी लैब सी-3 आई हब के वाइस प्रेसिडेंट से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि मूलरूप से इंदौर के रहने वाले सहकर्मी शुभम मालवीय ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक यौन शोषण किया। शादी के लिए जोर दिया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उसने पिछले साल 27 दिसंबर को साइबर सिक्योरिटी लैब के उच्च प्रबंधन से की थी। उस दौरान लैब के वाइस प्रेसिडेंट रोहित नेगी ने आश्वासन दिया था कि वह मामले में उचित कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया। न ही आरोपी से उन्होंने कोई संपर्क नहीं किया। प्रशासन ने उल्टा मामले का दबाने का प्रयास किया। यहीं नहीं, शिकायत वापस लेने का भी दबाव बनाया गया। मामले की शिकायत लेकर जब वह कल्याणपुर थाने पहुंची तो प्रशासन द्वारा उसे हिंदी ट्रांसलेटर भी मुहैया नहीं कराया गया। इसके चलते वह अंग्रेजी में तहरीर लिखकर थाने पहुंची जहां थाने में मौजूद एक दरोगा ने तहरीर हिंदी में ट्रांसलेट करने में मदद की थी। इसके बाद 26 जनवरी का कल्याणपुर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विदेश भागने की फिराक में आरोपी
पीड़िता के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से आरोपी फ्लैट में ताला बंद कर गायब हो गया है। पीड़िता ने आरोपी के विदेश भागने की आशंका जाहिर की है।

छात्रा ने अपनी तहरीर में मुख्य आरोपी शुभम मालवीय के साथ अन्य दोस्तों और लैब के वाइस प्रेसिडेंट नाम लिखा है। मामले को लेकर तहरीर में लिखे गए सभी लोगोें से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज की जा रही है। - राजेश कुमार सिंह, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें