एक कैमरे की फुटेज में बाइक का नंबर दिखने पुलिस को उम्मीद नजर आई। जांच में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर गोंडा जिले का निकला। गाड़ी नंबर से मालिक का पता लगा स्वॉट टीम गोंडा पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से गाड़ी मालिक वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव डमुरिया डीह निवासी रामस्वरूप उर्फ सरूपे को उठाया।
पूछताछ में उसने लूट की घटना कबूली। आरोपी की निशानदेही पर उसी गांव के अतुल कुमार और उसी थानाक्षेत्र के गांव माथेपुर खरखरी निवासी रामजियावन उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के पास से लूट के 1.60 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
घटना में शामिल चौथा आरोपी गोंडा जिले के थाना व गांव धानेपुर निवासी दिलीप कुमार की तलाश जारी है। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
एसपी ने बताया कि आरोपी रामस्वरूप पर अमेठी, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर समेत अन्य जिलों में लूट के आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अतुल पर बहराइच, बनारस में आठ और रामजियावन पर सिद्धार्थनगर बहराइच में गैंगस्टर सहित छह मुकदमे पंजीकृत हैं।
कक्षा पांच भी पास नहीं हैं लुटेरे
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर कक्षा पांच भी पास नहीं हैं। इसमें दो लुटेरों को सिर्फ अपना नाम लिखना आता है। वहीं, तीसरा आरोपी अपना नाम तक नहीं लिख पाता। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बैंकों के आसपास रेकी करते हैं। पहले वह बंथरा में बैंक के पास रेकी की लेकिन, जब वहां कुछ हासिल नहीं हुआ, तो सोहरामऊ पहुंचे। यहां लूट की घटना को अंजाम दिया।