फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड: किशोरी के चाचा के खिलाफ ट्रेन में लूट का दर्ज है मुकदमा, जमानत पर सुनवाई छह को

Tue, 30 Jul 2019 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ जीआरपी में दर्ज ट्रेन में लूट व माल बरामदगी के मामले में मंगलवार को होने वाली जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पत्रावली घायल वकील के पास होने से सुनवाई टाली गई। न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख तय की है। किशोरी के चाचा के खिलाफ वर्ष 1999 में जीआरपी थाने में लूट व माल बरामदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था।

मुकदमे में आरोपी की ओर से दिए गए जमानत प्रार्थनापत्र पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने न्यायालय को बताया कि मुकदमे से संबंधित पत्रावलियां रविवार को रायबरेली में हुए सड़क हादसे में घायल वकील महेंद्र सिंह के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रावलियों को एकत्र करने के लिए कुछ समय दिया जाए। इस पर न्यायाधीश एडीजे चतुर्थ अखिलेश दुबे ने सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें