10-15 हजार इनसे भी वसूले
बबलू, सीबू, सलमान समेत अन्य पांच पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। थाने से जमानत देने का हवाला देकर इन पांचों से भी 10-15 हजार रुपये वसूल लिए। एसीपी सीसामऊ ने सभी के बयान दर्ज किए। इसके बाद कार्रवाई की गई। हालांकि ज्वाइंट सीपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह के दबाव में नहीं आना है। जो पुलिसकर्मी इसमें दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एक लाख मांगे, 40 हजार में डील
कर्नलगंज निवासी चूड़ी कारोबारी लियाकत के मुताबिक एक सप्ताह पहले वह दोस्तों के साथ बैठकर रमी खेल रहे थे। तभी कर्नलगंज थाने के चार पुलिसकर्मी आए। सभी को थाने ले गए। आरोप है कि उनसे एक लाख रुपये की मांग की गई। बातचीत के बाद 40 हजार रुपये देकर वह छूटे। आरोप यह भी है कि अन्य उनके दोस्तों से भी 10-15 हजार रुपये लेकर छोड़ा गया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी।