फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: जमीन विवाद में कार से कुचलकर हत्या का मामला, चार लोग गिरफ्तार और चौकी इंचार्ज निलंबित, कब्जे पर चली जेसीबी

Thu, 19 May 2022 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सुंदरपुर गांव में जमीन के विवाद में कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चौकी इंचार्ज को कार्रवाई में कोताही बरतने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विवादित जमीन पर अवैध कब्जा गिराती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जमीन के विवाद में कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार सुबह ही प्रशासन की टीम ने कछपुरा गांव में हिस्ट्रीशीटर संजेश कुशवाहा की ओर से किए गए कब्जे को जेसीबी से तुड़वा दिया। 

विज्ञापन

इसके साथ ही एसएसपी जयप्रकाश सिंह के आदेश पर महेरा चुंगी चौकी इंचार्ज पवन कुमार को निलंबित कर दिया है। वह सूचना मिलने के चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे थे। बुधवार सुबह जमीन के विवाद में पंजाबी कॉलोनी निवासी सुनील दोहरे की सुंदरपुर गांव में कार से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। 

चार आरोपी गिरफ्तार, संजेश अस्पताल में भर्ती
इस मामले में पुलिस ने सुनील की बेटी की तहरीर पर मुख्य आरोपी संजेश कुशवाहा, उसकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र शिवम, विशाल, विकास और बेटी शालिनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, विकास और विशाल फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिशें दे रही है। मुख्य आरोपी संजेश का जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वो बीमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जे वाली जमीन पर चली जेसीबी
बता दें कि जिस जमीन पर कब्जे को लेकर युवक की कार से कुचलकर हत्या की गई थी। उसको कब्जामुक्त कराकर मृतक के परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं, गुरुवार की सुबह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी से जमीन पर बनाया गया अवैध निर्माण भी ध्वस्त कर दिया। इस जमीन पर आरोपी संजेश ने कब्जा कर लिया था और बची हुई जमीन को भी कब्जा करना चाह रहा था। इसी को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें