चित्रकूट जिले में पुरानी रंजिश के चलते रविवार को मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली शेषासुबकरा गांव के रास्ते पर प्रवासी कामगार सुशील गौतम की निर्मम हत्या मामले को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया। परिजनों की शिकायत पर जांच करने के बाद 24 घंटे के अंदर मऊ थाने के दो दरोगा व एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।
इन सभी को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि मऊ थाना क्षेत्र में जिस युवक की हत्या हुई है उसमें परिजनों व अन्य लोगाें ने जो भी कुछ बताया उसकी जांच व पूछताछ कराई गई।
मृतक व आरोपी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश बीडीसी चुनाव के समय से चल रही थी। प्रथम दृष्टया हल्का इंचार्ज दरोगा शिवकुमार यादव व दरोगा अखिलेश समेत सिपाही राजेश सिंह की लापरवाही सामने आई है। इसी हिसाब से इन तीनों को निलंबित कर दिया गया है।