फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: सर्पदंश से मां-बेटी की जान गई, परिवार के लोग रातभर झाड़फूंक कराते रहे

Tue, 11 Aug 2020 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना अंतर्गत तरावं गांव में सोमवार की रात चारपाई पर सो रही मां-बेटी को सांप ने डस लिया। परिवार के लोग रातभर झाड़फूंक कराते रहे। सुबह इलाज के दौरान बेटी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मां को गंभीर हालत में सतना ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से परिवार में कोहराम मचा है। तरावं गांव निवासी नीतू (28) पत्नी राजकुमार यादव अपनी पुत्री दीपा (9) के साथ सोमवार को चारपाई में सो रही थी। देर रात सर्प ने मां-बेटी को डस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन दोनों को लेकर रातभर झाड़फूंक के लिए इधर-उधर भटकते रहे।

दोनों को सुबह जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान पुत्री दीपा की मौत हो गई। इसके बाद डाक्टरों ने नीतू की हालत गंभीर होने पर सतना शहर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में नीतू मौत हो गई। मृतका नीतू के चार पुत्रियां है। दीपा दूसरे नंबर की थी, वह कक्षा तीन में पढ़ती थी। पति राजकुमार यादव किसान है।
विज्ञापन


झाड़फूंक के चक्कर में गई जान
ग्रामीणों की माने तो सर्प दंश के बाद मां-बेटी को अस्पताल ले जाने के बजाय परिवार के लोग झाड़फूंक कराने के लिए लेकर इधर-उधर भागते रहे। रातभर में दोनों की हालत और बिगड़ गई। सुबह अर्द्ध बेहोशी की हालत में देख परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तबतक बहुत देर हो चुकी थी।

खुशी सुरक्षित बच गई
मृतका के पिता रामस्वरूप ने बताया कि घटना के समय एक बेटी खुशी भी मां के साथ सो रही थी। वह सर्प दंश से बच गई। कई घंटे तक वह समय ही नहीं पाए कि क्या हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें