फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान की संपत्ति नीलाम, नहीं चुकाया था बैंक का लोन

Fri, 28 Dec 2018 12:02 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर शारदा नगर स्थित महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान और महाराणा प्रताप इंफ्रास्ट्रक्चर व प्रोफेशनल सर्विसेज लिमिटेड के मालिक शैलेंद्र भदौरिया की एक आवासीय संपत्ति एक करोड़ छह लाख रुपये में नीलाम हो गई। बगदौधी कछार में 1000 वर्ग मीटर का यह आवासीय प्लॉट उनकी पत्नी सुरभि भदौरिया के नाम था। बैंक ऑफ इंडिया का 10 करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने पर बृहस्पतिवार को इसकी ई-नीलामी हुई।

विज्ञापन

शैलेंद्र भदौरिया की आधा दर्जन संपत्तियां अभी नीलामी की लाइन में हैं। बृहस्पतिवार को जिस संपत्ति की नीलामी हुई, उसके लिए बैंक की ओर से आरक्षित मूल्य 97 लाख रुपये निर्धारित किया गया था। इसे खरीदने के लिए तीन बोलीदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनकी पहचान उजागर नहीं की गई।  दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन बोली में एक बोलीदाता ने अधिकतम एक करोड़ छह लाख रुपये की बोली लगाई। निर्धारित समय में इससे अधिक बोली नहीं लगने पर यह संपत्ति उस बोली दाता के नाम हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें