उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के 6 वर्षीय भतीजे के अपहरण मामले में पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई है। बच्चे के अपहरण में जिन 5 लोगों को जेल भेजा गया था, उनके परिजनों की ओर से पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ व सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर की गई थी।
उच्चन्यायालय ने पुलिस से 21 दिन के अंदर अब तक की विवेचना की आख्या तलब की है। बिहार थाना क्षेत्र में दो अक्टूबर की शाम जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के 6 वर्षीय भतीजे का अपहरण हो गया था। बच्चे की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने गांव के हर्षित बाजपेई पुत्र विमल बाजपेई व सुंदारा पत्नी अमरनाथ लोधी के अलावा पूर्व की घटना में आरोपी रहे शिवम त्रिवेदी की मां सरोज त्रिवेदी और बहन अनीता त्रिवेदी व प्रधानपति हरिशंकर त्रिवेदी के भांजे कैप्टन बाजपेई के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।