उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल के शुक्रवार को महोबा जिला भ्रमण के दौरान देरी से आने पर कुलपहाड़ तहसील के दो प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले की जांच जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति को सौंपी है।
ऑडियो में राज्यमंत्री को अपशब्द कहे जाने का आरोप है। उधर, तहसीलदार को कुलपहाड़ से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। बता दें प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल केे शुक्रवार को जिला आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।