फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग के चलते युवती को उतारा मौत के घाट, युवक की हालत गंभीर

Sun, 19 Aug 2018 05:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में रविवार को अॉनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। यहां युवती का शव खेतों में मिला वहीं युवक गंभीर रूप से घायल है। जानें पूरा मामला... 
विज्ञापन


घटना हमीरपुर जिले के थाना चिकासी के बड़ा खरका गांव की है। यहां अॉनर किलिंग के चलते सुबह करीब आठ बजे युवती का शव खेतों में पड़ा मिला और वहीं युवक गंभीर रूप से घायल मिला। परिजन युवक को इलाज के लिए झांसी ले गए हैं। 
विज्ञापन

डेमो पिक
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में लड़के पक्ष का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने ही लड़की को चाकू से मारा है और लड़के पर धारदार हथियार से वार किया है।

वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़के ने ही पहले लड़की को चाकू से मारकर मौत के घाट उतारा फिर खुद को खत्म करने का प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। घटना स्थल पर पुलिस को चाकू भी मिला है जिससे युवती की हत्या की गयी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें