कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि जब पीड़िता 9 साल की थी तब से उसका सगा भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की करतूत पर उसके परिवार वाले पर्दा डालते रहे। किदवई नगर निवासी युवती ने सोनीपत (मूलरूप से कोलकाता निवासी) निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर से शादी की थी।
कुछ समय पहले महिला ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। केस किदवई नगर थाने ट्रांसफर हो गया था। मंगलवार को पीड़िता की कोर्ट में गवाही होने वाली थी। मगर सोमवार रात ही उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इस दौरान वह काकादेव निवासी अपने चाचा के घर पर थी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तब पता चला कि पीड़िता तीन माह की गर्भवती थी। बच्चेदानी फट गई थी।
जिससे इंटरनल ब्लीडिंग हो गई। इस वजह से उसकी मौत हो गई। पीड़िता के चाचा ने बताया कि पीड़िता का भाई बचपन से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। अब जब कार्रवाई हो रही थी तब पीड़िता की मौत हो गई। ये बात पीड़िता के परिवार को पता था लेकिन उसके भाई की करतूत पर पर्दा डालते रहे। कभी पीड़िता का साथ नहीं दिया। अब जब उसकी मौत हो गत तब परिजन आरोपी पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।