कानपुर के अशोक नगर में कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में आरोपी पति सूर्यांश और सास निशा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने नजीराबाद थाने में पकड़ कर लाए गए आरोपी सूर्यांश और उसकी मां से पूछताछ भी की।
कानपुर के अशोक नगर में शुक्रवार देर रात एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला था। शव देखकर पति और सास फरार हो गए थे। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था।