सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला, सास गई जेल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में शनिवार को कोहना एलनगंज स्थिति एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर धागा कारोबारी उत्कर्ष अग्रवाल की पत्नी हर्षिता (27) की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा। यहां से सास को जेल भेज दिया गया। साथ ही कारोबारी, उसके पिता और बाकी आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है।
हर्षिता की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब कॉल डिटेल भी निकलवा रही है। बताते चले कि घटना के वक्त फ्लैट में कारोबारी की मां रानू और नौकरानी शकुंतला थी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हर्षिता की हत्या का आरोप लगाया था।