फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के रिश्तेदार को परिवार सहित आरडीएक्स से उड़ाने का मामला, व्हाट्सएप से मांगी जानकारी

Fri, 29 Nov 2019 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रिश्तेदार को धमकी देने वाले को पुलिस समेत अन्य एजेंसियां ट्रेस नहीं कर सकी हैं। अभी तक व्हाट्सएप हेडक्वार्टर ने मोबाइल नंबर (जिससे धमकी दी गई) से संबंधित आईपी एड्रेस नहीं दिया है। साइबर सेल के इमरजेंसी ई-मेल का भी जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। गूबा गार्डेन निवासी राजीव कुमार नमो सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह राष्ट्रपति के भतीजे पंकज के साले हैं। गुरुवार दोपहर 2:01 बजे व्हाट्सएप कॉल पर एक शख्स ने उनको और परिवार को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी थी।

मामले में कल्याणपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। साइबर सेल व सर्विलांस ने जांच शुरू की थी। कॉल मोबाइल से की गई या लैपटॉप से, कॉल पाकिस्तान से की थी या फिर भारत में ही रहकर स्पूफिंग कॉल (सॉफ्टेवयर या एप की मदद से ऐसी कॉल करना जिसमें मनचाहा नंबर फ्लैश कराया सके) की गई।
विज्ञापन


इन सभी सवालों के जवाब व्हाट्सएप हेडक्वार्टर से मिल सकते हैं। सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि  कुछ जानकारी सर्विलांस टीम भी जुटा रही है। खुफिया एजेंसी ने भी मामले की जानकारी ली और अपने स्तर से कॉलर को ट्रेस करने की जद्दोजहद शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें