फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल में किसान का कर्ज हुआ दो गुना, फांसी लगा कर दे दी जान

Fri, 29 Nov 2019 07:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महोबा के पनवाड़ी में कर्ज से परेशान किसान ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। किसान के ऊपर इलाहाबाद बैंक का 2.11 लाख रुपये कर्ज था। उसने 2013 में एक लाख चालीस हजार रुपये लोन लिया था।

विज्ञापन


चार सालों से सूखे और अतिवृष्टि के चलते पैदावार न होने के कारण कर्ज की अदायगी नहीं हो सकी। इधर बैंक द्वारा किसान के खिलाफ नोटिस भी जारी कर दिया गया था। कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राकेश साहू (40)  के पास दो बीघा जमीन थी। इसी भूमि पर कृषि कार्य करके किसान परिवार का गुजारा कर रहा था।

किसान ने 2013 में इलाहाबाद बैंक पनवाड़ी से 1.40 लाख रुपये किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लिया था लेकिन सूखे के चलते फसल की पैदावार न होने से किसान बैंक के कर्ज की अदायगी नहीं कर सका। जिससे धीरे-धीरे कर्ज बढ़कर 2.11 लाख रुपये पहुंच गया।
विज्ञापन


फसल की पैदावार न होने से परेशान किसान परिवार पालने के लिए कृषि कार्य के साथ-साथ मूूंगफली की ठिलिया भी लगाने लगा था। छह साल से बैंक की एक भी किस्त जमा न होने पर इलाहाबाद बैंक ने किसान के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया था। जिससे किसान खासा परेशान रहने लगा।

मृतक किसान की पत्नी बुधिया ने बताया कि कर्ज की अदायगी को लेकर राकेश साहू खासा परेशान रहते थे। कभी ओलावृष्टि तो कभी सूखे के चलते और अन्ना पशुओं के कारण फसल बर्बाद हो जाती थी। कर्ज न अदा होने से परेशान किसान शुक्रवार को सुबह घर में पंखे के हुक से रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गया।
विज्ञापन


जिससे उसकी मौत हो गई। तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा का कहना है कि किसान की मौत की सूचना मिलने पर लेखपाल और कानूनगो को भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें