ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन बेंचने वाला विजय कुमार मौर्य
- फोटो : amar ujala
कानपुर में ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के नाम पर नकली इंजेक्शन बेचने के मामले में पुलिस ने लखनऊ के मेडिकल स्टोर संचालक विजय कुमार मौर्या को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि इंजेक्शन यूपी नहीं गुजरात व मुंबई में तैयार किए जा रहे हैं।
पुलिस ने इन दोनों राज्यों की पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की है। विजय के पास मिले मोबाइल से पुलिस को अहम व्हाट्सएप चैट भी मिली है। इससे पूरी डीलिंग और नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। ग्वालटोली पुलिस ने भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा व उसके साथी ज्ञानेश शर्मा को 68 नकली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था।