फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पुलिस के पास रोते हुए पहुंचीं दो लड़कियां, बोलीं सौतेली मां और पिता कराना चाहते हैं देह व्यापार

Tue, 01 Jun 2021 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में एक पिता का खौफनाक चेहरा सामने आया है। थाने पहुंचीं दोनों नाबालिग बेटियों ने बताया कि पिता और सौतेली मां देह व्यापार में धकलने की कोशिश कर रहे हैं तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता और सौतेली मां ने नाबालिग बेटियों को देह व्यापार में ढकेलने की कोशिश की। बेटियों ने हिम्मत दिखाई और डीसीपी साउथ रवीना त्यागी से शिकायत की।
विज्ञापन


नजीराबाद पुलिस ने मामले की जांच की और मंगलवार को पिता और मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। लड़कियों को चाइल्ड लाइन में भेजा गया है। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि कुछ दिन पहले कौशलपुरी निवासी दो बच्चियां (16, 13 वर्ष) शिकायत करने आईं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पिता और सौतेली मां गलत काम करने के लिए दबाव बनाते हैं। नजीराबाद पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोप सही निकले। दरोगा सरिता मिश्रा ने एफआईआर दर्ज कराई और दोनों को जेल भेज दिया। 

मासूम बोली..अंकल करते थे गलत हरकतें
बेटियों ने पिता की करतूतों को बेनकाब कर दिया। बयानों में उन्होंने बताया कि पिता घर में बाहर से ताला डालकर चला जाता था। बाहरी शख्स को बेटियों के साथ छोड़ देता था। जो उसके साथ गलत हरकतें करता था।

आरोपी अपनी पत्नी को भी देह व्यापार में भी ढकेलना चाहता था इसलिए वो डेढ़ साल पहले छोड़कर चली गई थी। तब से वो दिल्ली की एक महिला को पत्नी की तरह रख रहा था। दोनों देह व्यापार का धंधा चलाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें