फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द वीक पर केस दर्ज: भगवान शिव और मां काली की आपत्तिजनक फोटो हुई है प्रकाशित, मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश

Thu, 04 Aug 2022 11:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

केरल से छपने वाली द वीक मैगजीन के 24 जुलाई के अंक में आपत्तिजनक फोटो प्रकाशित है। कानपुर के हिंदू वादी नेता प्रकाश शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल से प्रकाशित होने वाली द वीक मैगजीन में भगवान शिव व मां काली की आपत्तिजनक फोटो प्रकाशित होने का मामले सामने आया है। इसमें गुरुवार को हिंदूवादी नेता प्रकाश शर्मा ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने मामले में गहनता से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वादी ने पुलिस को मैगजीन की एक कॉपी भी सौंपी है। 

विज्ञापन

शिवाला निवासी प्रकाश शर्मा ने ज्वाइंट सीपी को तहरीर देकर बताया कि 30 जुलाई को वह दिल्ली से कानपुर लौटे थे। सेंट्रल स्टेशन के एक बुक स्टॉल से 24 जुलाई को प्रकाशित हुई द वीक मैगजीन खरीदी। मैगजीन के 62 और 63 पेज पर भगवान शिव व मां काली की आपत्तिजनक फोटो छपी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शिकायत की। 

विज्ञापन

ज्वाइंट सीपी ने बताया कि कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मैगजीन का प्रकाश, संपादक कौन है और केरल में कहां से छपती है, आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें