फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सागौन के हरे पेड़ काटने में लकड़ी ठेकेदार व किसान पर केस

Sat, 27 Jul 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर वन रेंज के बिजहरा में बिना अनुमति सागौन के 75 हरे पेड़ काटने के मामले में लकड़ी ठेकेदार व किसान पर वन अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। जुर्माना धनराशि जमा न करने पर चार्जशीट सीजेएम कोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डेरापुर ब्लॉक के बिजहरा में इसी गांव के हिमकांत की सहमति पर साहनी गांव निवासी लकड़ी ठेकेदार नरेश ने वन विभाग से अनुमति लिए बिना सागौन के हरे 75 पेड़ कटवा लिए। इसके बाद लकड़ी भी उठा ली। जेसीबी से ठूंठ उखड़वाने पर जानकारी हुई तो किसी ने डीएफओ को सूचना दी। इसपर डीएफओ एके द्विवेदी ने डेरापुर वन रेंजर को आवश्यक निर्देश दिए।
वन दरोगा शिवम पांडेय ने मौके पर छानबीन की। ठूंठों की मोटाई की नापजोख की रिपोर्ट दी थी। इसी आधार पर लकड़ी ठेकेदार व किसान पर वन अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। वन रेंजर इस्तेखार अहमद ने बताया कि लकड़ी ठेकेदार व किसान पर केस दर्ज कर नोटिस दी गई है। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर चार्जशीट कोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें