फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट की चपेट में आने से केयरटेकर की मौत

Thu, 24 Oct 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा ब्लॉक उदी में स्थित गोशाला के केयर टेकर की करंट लगने से मौत हो गई। खेतों से गोवंशों के लिए चारा काटने के लिए गया था। गोशाला से 300 मीटर दूरी पर घटना घटित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी गांव निवासी अशोक (30) पुत्र सियाराम बुधवार शाम आठ बजे गोवंशों के लिए हरा चारा काटने गया था। चारा काटकर वापस गोशाला की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में काली माता मंदिर के पास बिजली की लटकती केबिल की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



गांव के लोगों ने अशोक को वहां पड़ा देख परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। परिजन युवक को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई दिलीप कुमार ने बताया कि पिछले एक साल से गोशाला में देखरेख का कार्य कर रहा था, वह अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें